भारत बंद

देश की जनता के मन में चल रहा है गहरा द्वन्द  !
देश पर मर-मिटने वाले बचे हैं चंद !
गलत नीतियों और घोटालों से देश की प्रगति को पक्ष ने किया मंद !
अंधी- बिखरी विपक्ष ने ऐलान किया भारत बंद !
लगता है, गहरा है, पक्ष और विपक्ष में सम्बन्ध !!

गेहूँ

तुम मानो या न मानो, यही चलेगा !
राज्य और केंद्र सरकार के बीच किसान फंसेगा !
गेहूँ सड़ेगा !
शराब उत्पादन बढ़ेगा !
जिसको पीके युवा का जोश बढ़ेगा !
और इस तरह हमारा महान देश बढ़ेगा ! 
हमारा महान देश बढ़ेगा !!