सर्वोच्च हमारी जनता है

 संसद सर्वोच्च है !!  पर उससे भी सर्वोच्च हमारी जनता है !!
पर क्या पिछले ४ महीनों में कभी हमारी सरकार ने संसद में इस मुद्दे पर कभी गंभीर चर्चा की है ? जब सरकार कमेटी बना सकती है तो उनके द्वारा बनाए गए बिल को अपने बिल के साथ क्यों नहीं रखा ?
क्या उनके पास समय की कमी थी !!
नहीं वो यह चाहते ही नहीं की एक स्वतंत्र लोकपाल आए !! क्योंकि इससे उनके क्रिया-कलापों में किये जा रहे घोटाले सामने आ जाएंगे!!
हमें हरपल की भागीदारी वाली लोकतंत्र चाहिए !! न की ५ साल वाली तानाशाही वाली !!
क्या प्रधानमंत्री , संसद सदस्य और एस पी के नीचे काम करने वाले सदस्य अमृत पी कर आए घोटाला करने के लिए !!
वित्त मंत्रालय की जानकारियों के अनुसार २००३ की तुलना में आज हमारे ऊपर तिगुना कर्जा है !!
सारे विकास कर्जों से लिए पैसे पर हुआ है दोस्तों !!

इसी तरह जब देश की आजादी के समय कोई सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता था तो उसको मुर्ख कहा जाता था !! पर उस साम्राज्य के सूर्य भी अस्त हुआ था !!

सही कहते हैं सब भगत, गाँधी, शिवाजी चाहते हैं पर पडोसी के घर और फिल्मों में !!

मैं यह नहीं कहता की किसी की देखा-देखी हल्ला मचाओ, बस एक बार संविधान, सरकारी लोकपाल और जन-लोकपाल पढ़ो, फिर निर्णय लेना की क्या करना !!

 प्रधानमंत्री  कहते हैं -- अन्ना का रास्ता ठीक नहीं है?   दोस्तों आजादी की लड़ाई में कई रस्ते थे पर सबका  मंजिल   एक था !!  अन्ना ने एक मुद्दे को अहिंसक तरीके से अपनी माग रखी है !!  अन्ना नहीं कहते की जन लोकपाल लागू  करो !!  मांग यह है की  संसद में जनलोकपाल भी रखो और उसपर चर्चा करो !! क्या यह मांग करना  असंवेधानिक है ?

उठो , जागो,  आगे बढ़ो !!

हाँ, हम आजाद हैं

क्या जब १९४७ से पहले जनता सरकार के खिलाफ आवाज उठती थी तो क्या वो असवेंधनिक नहीं होती थी ?

कल जब कांग्रेस के माननीय प्रवक्ता ने देश के लिए संघर्ष करने वाले बुजुर्ग अन्ना हजारे पर आरोप लगाये तब पता चला की कितनी समर्द्ध है हमारी कांग्रेस पार्टी और उनके द्वारा चलने वाली सरकार !!

हाँ हम आजाद हैं :

  • सड़क पर चलने वाले बच्चों को भीख दे कर आत्मसंतुष्टि करने के लिए !!
  • निहत्थे किसानो पर अंधाधुन गोलीबारी करने के लिए !!
  • किसानो की जमीन सस्ते दामों पर खरीद कर उनको दरकिनार करने के लिए !!
  • अपने बच्चों को  महंगे  निजी विद्यालयों में भेजने पर गर्व करने के लिए और सरकारी शिक्षा व्यवस्थाओं पर कटाक्ष करने के लिए !!
  • अपनी यात्रा के लिए हवाई जहाज़ का उपयोग करने का घमंड और सरकारी परिवहन व्यवस्थाओं  पर चलने वाले लोगों पर तरस करने के लिए !!
  • अपनों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर निजी चिकास्तालयों में इलाज करने के सामर्थ्य पर अपने ऊपर गर्व और सरकारी चिकत्सा व्यवस्थाओं को बेकार कहने के लिए !!
  • ऊँची-ऊँची अट्टालिकाओं में रहने का दम भरने और झुग्गी-झोपड़ी  में रहने वोलों से मुंह मोड़ने के लिए !!
  • उन शहरों में रहने के लिए जंहा विधुत कभी नहीं जाती है और उन जगह के लोगों पर तरस खाने के लिए जहाँ  विधुत उल्का पिंड जैसे कभी-कबार पहुँचती हो !! 
  • कम और फूहड़ कपडे पहन कर अपने शरीर को परोसने के  लिए और भूखे , नंगे लचर लोगों को तिरष्कृत नज़रों से देखने के बाद यह कहने के लिए सरकार इनके लिए कुछ नहीं करती !!
  • सिर्फ वोट डालने को अपना कर्त्तव्य समझने के लिए और बाकी-सब  नेताओं पर थोपने के लिए !!
  • रीअल्टी शो और अपने मनपसंद कार्यक्रम देखने के लिए और हमारे नेता क्या करते हैं उसकी खबर न लेने के लिए !!

कोई बात ख़राब  लगे  तो माफ़ कीजिएगा, कल से थोड़ा गुस्सा में हूँ !!